मध्यप्रदेश : पुलिस और डॉक्टर संक्रमण की चपेट में, सामने आए 9385 नए मामले, भोपाल के 122 बच्चे भी

By: Ankur Fri, 21 Jan 2022 10:27:56

मध्यप्रदेश : पुलिस और डॉक्टर संक्रमण की चपेट में, सामने आए 9385 नए मामले, भोपाल के 122 बच्चे भी

मध्यप्रदेश में कोरोना के हाल बेहाल होते नजर आ रहे हैं जहां संक्रमण बढ़ते हुए पुलिस, डॉक्टर और बच्चों को भी काफी चपेट में ले रहा हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो प्रदेश में 9385 नए मामले सामने आए है। आगर-मालवा ही एकमात्र ऐसा जिला है, जहां एक भी नया केस नहीं है और न ही एक्टिव केस हैं।

भोपाल में एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा आया है। यहां 1991 केस मिले हैं। इनमें 122 बच्चे हैं। भोपाल में इसके पूर्व 28 अप्रैल 2021 को दूसरी लहर के दौरान 1853 केस सामने आए थे और तीन मौत हुई थी। भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या 9800 से पहुंच गई है। 9665 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 128 अस्पताल में भर्ती है। अब तक 1 लाख 38 हजार 852 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 28 हजार 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इंदौर में 2838 तो ग्वालियर में 720 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्वालियर के केस में 89 बच्चे शामिल हैं। ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन का बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। JAH के 12 डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। क्राइम ब्रांच के दो जवान, SP ऑफिस में तैनात महिला कॉन्स्टेबल समेत 12 पुलिस जवान संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

देश में कोरोना : 3.47 लाख मिले नए संक्रमित, जबकि 701 लोगों की हुई मौत

देश में गुरुवार को 3,47,254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थी। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक हो गई। फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

ये भी पढ़े :

# यूपी में पिछले दिन के मुकाबले 4% बढ़े नए कोरोना केस, सपना चौधरी के कार्यक्रम में कोविड-19 गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां

# राजस्थान के 7 जिलों में हो चुका 100 फीसदी फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन, प्रदेश की स्थिति 94.6 प्रतिशत

# राजस्थान के लिए घातक साबित हो रही कोरोना की तीसरी लहर, संक्रमितों का आंकड़ा 14,000 के पार, 13 मौतें

# 8 महीने बाद 700 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 3.47 लाख नए कोरोना केस

# आज बुझ जाएगी इंडिया गेट पर 50 साल से जल रही अमर जवान ज्‍योति, अब नेशनल वॉर मेमोरियल में जलेगी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com